नमस्कार हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं! युवा वाणी नागरी सभा द्वारा प्रकाशित युवान मासिक पत्रिका को अब युवान अंतर्राष्ट्रीय नाम से जाना जाएगा। जिसका दीपावली विशेष अंक आप सभी हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। यह अंक दीपावली पर्व पर आधारित विशेष अंक है। जिसको देव दीपावली के विशेष पर्व पर प्रकाशित किया गया है।
साथ ही साथ यह भी घोषित किया जा रहा है कि पत्रिका का परिसंचरण लेखा बनाने के लिए जो Audit Bureau of Circulation (ABC) द्वारा बनाया जाता है। पत्रिका का मूल्य 1 रुपया भारत व नेपाल में, 1 डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका में और 1 यूरो यूरोपियन संघ के लिए निर्धारित किया गया है।
इस अंक में यह भी घोषणा की जाती है कि आगामी अंक में अंग्रेजी के साथ भारत की अन्य सभी भाषाओं में प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। जिसके कुछ नियम व प्रतिज्ञाएं शीघ्र ही जारी की जाएंगी।
आप सभी हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं को नमन!
पूर्व संपादक सह वर्तमान संपादक
आशीष राजपूत सह विशाल तिवारी
नमस्कार हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं! युवा वाणी नागरी सभा द्वारा प्रकाशित युवान अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका जिसका पौष पूर्णिमा/शाकंभरी जयंती अंक आप सभी हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। यह अंक शाकंभरी जयंती के पावन पर्व पर आधारित विशेष अंक है।
इस अंक में आपको निर्धारित विषयों (समाज एवं सामाजिक एकता, दहेज़ प्रथा, प्रेम विवाह, स्त्रियों की वर्तमान स्थिति, विज्ञान एवं आधुनिकता, भारत का नवनिर्माण) पर काव्य व गद्य लेख पढ़ने को मिलेंगे; साथ यह अंक युवा वाणी नागरी सभा की पूर्व घोषणा के अनुसार ‘युवान अंतर्राष्ट्रीय’ को बहुभाषी पत्रिका के रूप में प्रतिष्ठित करेगा। इस अंक में हिंदी भाषा के साथ-साथ ‘अवधी’, ‘हाड़ौती’, ‘हिंदुस्तानी’, ‘मराठी’ व ‘अंग्रेजी’ भाषाओं के काव्य व गद्य लेख सम्मिलित हैं।
आप सभी हिंदीभाषी पाठकों और श्रोताओं को नमन!
युवा वाणी नागरी सभा के साथ बने रहने के लिए धन्यवाद!
पूर्व संपादक सह वर्तमान संपादक
आशीष राजपूत सह विशाल तिवारी
आगामी पत्रिका
विमोचन दिनांक - 2 मार्च 2026 सांयकालीन
विषय - कोई भी
विधा - कोई भी
भाषा - कोई भी
प्रविष्टि दिनांक - 11 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026