URL: yuvaansabha.in/aim-and-scope
उद्देश्य
हिंदी तथा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साहित्य का संवर्धन और प्रसार।
नई पीढ़ी के रचनाकारों को मंच देना और उनकी रचनात्मकता को दिशा देना।
विभिन्न भाषाओं के बीच साहित्यिक संवाद और अनुवाद को प्रोत्साहित करना।
साहित्य को समाज और संस्कृति से जोड़ते हुए स्वस्थ विमर्श को बढ़ावा देना।
विषय-क्षेत्र
हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं (जैसे अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेली, मैथिली आदि) की कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, आलोचना, पुस्तक-समीक्षा, लोक-साहित्य, अनुवाद, भाषा-विज्ञान और साहित्येतिहास।
स्वीकार्य सामग्री: मौलिक रचनाएँ, शोध-आलेख, समीक्षाएँ, अनुवाद, साक्षात्कार।
प्रकाशन-नैतिकता: रचना मौलिक होनी चाहिए, अन्यत्र प्रकाशित या विचाराधीन नहीं। साहित्यिक चोरी (plagiarism) पाए जाने पर रचना अस्वीकृत होगी।